1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. एप्पल शेक बनाने की विधि, शरीर के लिए काफी फायदेमंद

एप्पल शेक बनाने की विधि, शरीर के लिए काफी फायदेमंद

ऐपल का शेक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत ऐसे फू़ड से हो जिससे दिनभर शरीर की ऊर्जा बनी रहे।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

ऐपल का शेक रेसिपी (Apple Shake Recipe): एप्पल का शेक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत ऐसे फू़ड से हो जिससे दिनभर शरीर की ऊर्जा बनी रहे।

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

ऐसे में सेबफल का शेक एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। नियमित रूप से एक सेब खाने से आप को कई प्रकार से लाभ मिलेगा। सेब हमारे शारीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस रेसिपी को बनाना बेहद सरल है और ये शेक मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी..

दूध – 250 ग्राम

सेबफल – 2

बादाम – 5-6

पढ़ें :- Nestle Row : नेस्ले की गुणवत्ता पर सवाल एक्शन में सरकार , शिशु उत्पादों में अधिक चीनी होने की रिपोर्ट के बाद CCPA ने उठाया ये कदम

इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून

चीनी – स्वादानुसार

आइस क्यूब्स – 5-6

सेबफल शेक बनाने के लिए सबसे पहले सेब को धोकर साफ कपड़े से पोछ लें। इसके बाद सेबफल के टुकड़े कर के उसके सारे बीज निकालकर अलग कर दें। अब मिक्सर जार में कटे हुए सेब के टुकड़े डाल दें. इसके पूर्व बादाम के रात में ही पानी में भिगो दें जिससे इसके छिलके आसानी से उतर जाएं. बादाम को छीलकर मिक्सर जार में डालें और एक कप दूध डालकर एक-दो बार मिश्रण को ग्राइंड कर लें।

आप का सेब का जूस बनकर तैयार है।

पढ़ें :- Benefits bathing hot water bathtub: गर्म पानी के टब में नहाने से बेहतर होती है मेंटल हेल्थ, मेमोरी बढ़ती है और डिप्रेशन होता है कम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...