1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ardha Matsyendrasana करती नजर आई Malaika Arora, बोली-Namaste Everyone

Ardha Matsyendrasana करती नजर आई Malaika Arora, बोली-Namaste Everyone

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा ने ऐसा ट्रेंड शुरु कर दिया कि अब सितारे जिम और योगा करने रोज अपने घर से निकलने लगे हैं। ये अभिनेत्री जिम हो या फिर योगा…अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं।

पढ़ें :- Madhuri and Karisma Dance Video: दिल तो पागल है के गाने पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने दी परफॉर्मेंस

आपको बता दें, मुंबई में मलाइका ने योगा सेंटर भी खोला है जहां वो लोगों को योगा सिखाती हैं। अब सोशल मीडिया के जरिए भी उन्होंने लोगों को योगासन के बारे में सिखाना शुरु कर दिया है।

मलाइका हर हफ्ते एक योग आसन की तस्वीर पोस्ट करती हैं और बताती हैं कि लोग उसे कैसे कर सकते हैं। इस हफ्ते मलाइका ने Ardha Matsyendrasana के बारे में बताया है। मलाइका ने अपनी जो तस्वीर पोस्ट की है उसे देखकर तो लोग दांतों तले उंगलिया दबा रहे हैं।

ये अभिनेत्री इस आसन और पोस्ट को सोशल मीडिया पर #MalaikasMoveOfTheWeek के साथ पोस्ट करती हैं। मलाइका ने लिखा है, ”Namaste Everyone! अब बारी है कि हम नया पोज करे।’ उन्होंने बताया है कि योग का ये आसन करने से शरीर फ्लेक्सिबल हो जाता है और शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है. इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...