1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अर्जुन कपूर मां की बरसी पर हुए भावुक, लिखा इमोशनल पोस्ट कहा-वापस आ जाओ न

अर्जुन कपूर मां की बरसी पर हुए भावुक, लिखा इमोशनल पोस्ट कहा-वापस आ जाओ न

अभिनेता अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अपनी मां मोना कपूर को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर को गुजरे 9 साल हो गए हैं। उनकी बरसी पर अर्जुन कपूर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी एक हंसती हुई तस्वीर शेयर की है। साथ ही अर्जुन ने भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अपनी मां मोना कपूर को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर को गुजरे 9 साल हो गए हैं। उनकी बरसी पर अर्जुन कपूर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी एक हंसती हुई तस्वीर शेयर की है। साथ ही अर्जुन ने भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है।

पढ़ें :- Trending Viral Video: बीच सड़क पर JCB खड़ी कर सो गया ड्राइवर, और फिर हुआ कुछ ऐसा ...

अर्जुन ने लिखा-‘9 साल गुजर चुके हैं, ये ठीक नहीं है ना.. मैं आपको मिस करता हूं वापस आ जाओ ना मां प्लीज। मैं अपकी फिक्र करना मिस करता हूं, अपने फोन में आपका नाम रिंग होते हुए देखना मिस करता हूँ, घर वापस आकर आपको देखना मिस करता हूँ, मैं आपकी हंसी मिस करता हूँ, मैं आपकी सुगंन्ध मिस करता हूँ, अपने कानों में आपकी गूंजती हुई आवाज में आपका अर्जुन कहना मिस करता हूँ, मैं आपको बहुत ज्यादा मिस करता हूँ माँ। उम्मीद करता हूँ आप जहां भी होंगी ठीक होंगी, मैं भी ठीक होने की कोशिश कर रहा हूँ। ज्यादातर मैं मैनेज कर लेता हूँ, लेकिन आपको मिस करता हूँ… वापस आ जाओ ना!

अर्जुन का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला है। उनकी इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की कई हस्तियां भी प्रतिक्रिया दे रही हैं और उन्हें ढांढस बंधा रही हैं। अर्जुन अक्सर अपनी माँ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मोना कपूर एक बिजनेस वूमेन और प्रोड्यूसर थी। वह मुंबई के सबसे बड़े रेडी-टू-शूट स्टूडियो की सीईओ रहीं।

अपने कार्यकाल में उन्होंने सफलतापूर्वक ‘बिजनेस एड्स’ और ‘मशीन एक्सपोर्ट्स’ संभाला। मोना ने 2005 में इंडियन टेली अवार्ड्स के जूरी मेंबर के रूप में भी काम किया। उन्होंने हेरा फेरी, युग, विलायती बाबू और कैसे कहूं जैसे सफल टेलीविजन शो का निर्माण किया।

मोना ने साल 1983 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी, लेकिन बोनी की जिंदगी में श्रीदेवी की एंट्री के बाद साल 1996 में मोना और बोनी का तलाक हो गया। तलाक के तुरंत बाद बोनी कपूर ने जहां श्रीदेवी से शादी कर ली ,वहीं मोना कपूर ने अकेले ही अपने दोनों बच्चों अर्जुन और अंशुला की परवरिश की थी। अभिनेता अर्जुन कपूर की माँ और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर कैंसर से पीड़ित थी और आज से नौ साल पहले इस बीमारी के कारण 25 मार्च, 2012 को उनका निधन हो गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...