लखनऊ। यूपी के औरैया जनपद में सेना के जवान को मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जय श्रीराम का उद्घोष करना भारी पड़ गया। स्थानीय दबंगों ने जवान को पकड़कर पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जवान के पास रायफल व 21 कारतूस थे। पुलिस ने धारा 144 के उलंघन के आरोप में जवान पर केस दर्ज किया है। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित जवान की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र का कस्बा खानपुर मुस्लिम बाहुल्य कस्बा है। यहां सेना के जवान रामनरेश उर्फ फौजी का एक प्लॉट है, जिस पर निर्माण कार्य चल रहा है। घटनाक्रम के अनुसार जवान अपनी रायफल व कारतूस के साथ साइकिल से प्लॉट पर जा रहा था। तभी विशेष समुदाय के लोगों ने जवान पर आपत्ति जनक नारेबाजी का आरोप लगाते हुए उसे रोक लिया और धक्का मुक्की। विरोध करने पर जवान की पिटाई कर दी और वीडियो भी बनाया।
युवकों का का आरोप है कि, जवान नशे में था और जय श्रीराम का नारा लगाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौजी का शांतिभंग में चालान किया। जवान ने आरोप लगाया कि, विशेष समुदाय के दर्जनों युवकों ने घेरकर पिटाई की और रायफल, नकदी, मोबाइल फोन छीन लिया। जवान की तहरीर पर 11 नामजद व कई अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा- मामला 6 जनवरी का है। रामनरेश उर्फ फौजी द्वारा अपने लाइसेंसी हथियार और 21 कारतूसों के साथ नारेबाजी की गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कोतवाली मौके पर पहुंचे। धारा 144 और शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की गई है। अब वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान के साथ मारपीट की गई। जवान की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।