1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक हफ्ते का बढ़ाया लॉकडाउन

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक हफ्ते का बढ़ाया लॉकडाउन

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट बरकरार है। इसके चलते लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब दिल्ली में लॉकडाउन सोमवार तीन मई सुबह 5 बजे तक रहेगा। ये एलान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है। साथ ही उन्होंने राजधानी में अभी भी ऑक्सीजन की कमी की बात कही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट बरकरार है। इसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया  है। अब दिल्ली में लॉकडाउन सोमवार तीन मई सुबह 5 बजे तक रहेगा। साथ ही उन्होंने राजधानी में अभी भी ऑक्सीजन की कमी की बात कही है।

पढ़ें :- बीजेपी में जाते ही बेदाग हो गए ये भ्रष्टाचारी, अब तक शामिल 25 विपक्षी नेताओं में से 23 को मिली राहत!

केजरीवाल ने कहा कि  लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि पॉजिटिविटी रेट लगभग 36-37 फीसदी तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी। पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30 फीसदी के नीचे आई है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, हमें केंद्र सरकार से 480 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है। कल केंद्र सरकार ने 10 टन और आवंटित किया है, अब दिल्ली को 490 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है, लेकिन अभी ये पूरा आवंटन भी दिल्ली में नहीं आ रहा है, कल 330-335 टन ऑक्सीजन दिल्ली पहुंची। ऑक्सीजन के प्रबंधन के लिए हमने एक पोर्टल बनाया है। उत्पादक से लेकर अस्पताल तक सब को हर दो घंटे में अपनी ऑक्सीजन की स्थिति बतानी होगी। केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है, केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

दिल्ली में कोरोना से पहली बार  357 मौत

दिल्ली में कोरोना के कारण होने वाली मौतों मौतों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना से 357 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। राजधानी में कोरोना से होने वाली मौत का यह एक नया रिकॉर्ड है। अभी तक 13898 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में 93,080 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। इनमें से 50,285 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, जबकि बाकी मरीजों को दिल्ली के कई अस्पतालों और कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- के कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई, बोलीं- यह सीबीआई की नहीं बीजेपी की हिरासत है

दिल्ली में अभी भी कोरोना पॉजिटिविटी दर 32 फीसदी से अधिक बनी हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कुल 74,702 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 24,103 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी दौरान 22,695 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...