1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3.  अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन सप्लाई मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, लिखा पत्र

 अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन सप्लाई मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, लिखा पत्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुधवार को पहली बार केन्द्र की तरफ से 700 मी. टन ऑक्सीजन मिली है। अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से ऑक्सीजन सप्लाई मिलने के बाद आभार व्यक्त किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुधवार को पहली बार केन्द्र की तरफ से 700 मी. टन ऑक्सीजन मिली है। अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से ऑक्सीजन सप्लाई मिलने के बाद आभार व्यक्त किया है। अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिख कर आभार को व्यक्त किया ही, साथ ही कहा कि कम से कम इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को रोजाना जरूर दिलवाई जाए। केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा है कि ‘दिल्ली की खपत 700 टन प्रतिदिन है। हम लगातार केंद्र सरकार से प्रार्थना कर रहे थे कि इतनी ऑक्सीजन हमें दी जाए। कल पहली बार दिल्ली को 730 टन ऑक्सीजन मिली है।’

पढ़ें :- JEE Main Exam 2024 : एनटीए ने जारी की परीक्षा केंद्रों सूची, देश में 300 और विदेश में 25 परीक्षा केंद्र बने

केजरीवाल ने आगे कहा कि ऑक्सीजन की कमी के चलते राष्ट्रीय राजधानी के कई अस्पतालों में बेड में कमी कर दी थी। ऐसे में वे दोबारा पहले की तरह बेड बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी लोग एक परिवार की तरह इस मुसीबत का सामना कर रहे हैं। कई अस्पताल ने कहा कि अगर ऑक्सीजन दी जाएगा तो हम बेड बढा लेंगे। इस तरह मौजूदा अस्पतालों में एक हजार बेड बढ़ा सकते हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 19,133 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 335 मरीजों की मौत हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...