1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकार बनते ही किसान आंदोलन में शहीदों को देंगे 25 लाख की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ : अखिलेश यादव

सरकार बनते ही किसान आंदोलन में शहीदों को देंगे 25 लाख की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Election 2022) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सभी वर्गों को लुभाने की कोशिश में जुटी है। लिहाजा, वो कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है। इस बीच अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ​बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनते ही किसान आंदोलन में शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये की 'किसान शहादत सम्मान राशि दी जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Election 2022) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सभी वर्गों को लुभाने की कोशिश में जुटी है। लिहाजा, वो कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है। इस बीच अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ​बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनते ही किसान आंदोलन में शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये की किसान शहादत सम्मान राशि दी जाएगी।

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

बता दें कि, तीन ​कृषि कानूनों (three agricultural laws) के विरोध में करीब एक साल तक किसान धरना प्रदर्शन करते रहे। किसान नेताओं का दावा है कि इस आंदोलन में करीब 600 से ज्यादा किसानों की जान गयी है। वहीं, किसानों को लुभाने के लिए इस बीच अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान कर दिया है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो ‘अन्य’ के जीवन के लिए ‘अन्न’ उगाता है। हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ दी जाएगी’।

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इस समय प्रदेश में छोटे दलों से गठबंधन करने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को सपा अध्यक्ष ने आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। वहीं, आज उन्होंने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच गठबंधन पर बात हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...