1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आसाराम के आश्रम में पुलिस ने लगाया ताला, कई लोगों को हिरासत में लिया

आसाराम के आश्रम में पुलिस ने लगाया ताला, कई लोगों को हिरासत में लिया

यूपी के गोण्डा जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम से शुक्रवार भोर में एक नाबालिग लड़की की लाश बरामद हुई है। लाश आश्रम के अंदर काफी दिनों से खड़ी एक कार में मिली है। लाश बरामद करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

गोण्डा। यूपी के गोण्डा जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित आसाराम आश्रम से शुक्रवार भोर में एक नाबालिग लड़की की लाश बरामद हुई है। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लाश आश्रम के अंदर काफी दिनों से खड़ी एक कार में मिली है। लाश बरामद करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

पढ़ें :- हिमाचल विधानसभा के तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर करना विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र का मामला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासिनी लगभग पन्द्रह वर्षीय लड़की मंगलवार से घर लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो गुरुवार को घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह तीन से चार बजे के बीच पुलिस ने आश्रम से शव बरामद कर लिया। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा था।

आश्रम से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नाबालिग लड़की की शव बरामदगी के बाद पुलिस आश्रम से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव बरामद वाले कार के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

 

पढ़ें :- मनरेगा की मजदूरी सात रुपये बढ़ी, राहुल गांधी लिखा- कहीं पीएम मोदी ये न पूछ लें आप इतनी बड़ी धनराशि का क्या कीजिएगा?

तीन वर्ष से गायब है लड़की का पिता

लड़की का पिता भी पिछले तीन वर्षों से रहस्मय तरीके से गायब हो गया था। पुलिस उसके बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है। किसी को भी आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...