1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ashadha Gupt Navratri 2022:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है, विधि विधान से करें मां की पूजा

Ashadha Gupt Navratri 2022:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है, विधि विधान से करें मां की पूजा

सनातन धर्म में शक्ति के रूप में मां दुर्गा  की पूजा की जाती है। शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा हिन्दुओं की प्रमुख देवी हैं। जिन्हें देवी, शक्ति और पार्वती,जग्दम्बा और आदि नामों से भी जाना जाता हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ashadha Gupt Navratri 2022 : सनातन धर्म में शक्ति के रूप में मां दुर्गा  की पूजा की जाती है। शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा हिन्दुओं की प्रमुख देवी हैं। जिन्हें देवी, शक्ति और पार्वती,जग्दम्बा और आदि नामों से भी जाना जाता हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। चैत्र और आश्विन मास में भी नवरात्रि पड़ती है। इसी तरह वर्ष में  चार नवरात्रि पड़ती हैं। आषाढ़ और माघ महीने की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि  कहते हैं। आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि के साथ गुप्त नवरात्रि का समापन किया जाता है। इस बार आषाढ़ नवरात्रि 30 जून, गुरुवार से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगी। आइए जानते हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के बारे में।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022 घटस्थापना मुहूर्त
प्रातः:काल शुभ मुहूर्त: 05:26 बजे से 06:43 बजे तक
दोपहर शुभ मुहूर्त: 11:57 बजे से 12:53 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग में गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ

इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है। प्रथम दिन पूरे समय सर्वार्थ सिद्धि योग योग बना हुआ है। इसका अर्थ यह है कि आप जिस मनोकामना से गुप्त नवरात्रि का व्रत और पूजा करेंगे, उसके पूर्णत: फलित होने की संभावना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...