1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2022 India and Sri Lanka: भारत के लिए ‘करो या मरो का मुकाबला’ श्रीलंका से हार से हो जाएंगे बाहर

Asia Cup 2022 India and Sri Lanka: भारत के लिए ‘करो या मरो का मुकाबला’ श्रीलंका से हार से हो जाएंगे बाहर

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया आज अपना चौथा मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया की कुछ देर बाद श्रीलंका के साथ भिड़ंत होगी। सुपर-4 में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच भिडंत बेहद ही दिलचस्प होगी। दरअसल, टीम इंडिया के लिए ये मुकाबाल ‘करो या मरो‘ की तरह होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asia Cup 2022 India and Sri Lanka:  एशिया कप 2022 में टीम इंडिया आज अपना चौथा मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया की कुछ देर बाद श्रीलंका के साथ भिड़ंत होगी। सुपर-4 में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच भिडंत बेहद ही दिलचस्प होगी। दरअसल, टीम इंडिया के लिए ये मुकाबाल ‘करो या मरो‘ की तरह होगा।

पढ़ें :- IPL Point Table : राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के समीकरण को उलझाया

पिछले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद भारत को श्रीलंका और अफगानिस्तान से होने वाले दोनों मैच को जीतना है। अगर टीम इंडिया इनमें कोई भी मैच हारती है तो फाइनल में पहुंचने का उसका सपना टूट जाएगा। बता दें कि, भारत के सामने गेंदबाजी की मुश्किल है।

चोटिल रविंद्र जडेजा, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारत के पास गेंदबाजी विभाग में खिलाने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं। भारत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ पांच गेंदबाजी विकल्प के साथ खेला था और यह फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहा क्योंकि भुवनेश्वर कुमार का दिन अच्छा नहीं रहा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका- पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना/प्रवीण जयविक्रमा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

पढ़ें :- IPL 2024 : मुंबई इंडियंस की 5वीं हार, हार्दिक पंड्या बोले-खुद को मुसीबत में डाल लिया...

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...