1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assam floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

Assam floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

असम में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने राज्य में बाढ़ की विभीषिका से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खबरों के अनुसार, बाढ़ की चपेट में 21 जिलों में 950 से ज्यादा गांव पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

गुवाहाटी: असम में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने राज्य में बाढ़ की विभीषिका से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खबरों के अनुसार, बाढ़ की चपेट में 21 जिलों में 950 से ज्यादा गांव पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और बारिश की वजह से असम में 3,63,135 लोग प्रभावित हुए हैं। बचाव औैर राहत कार्य के लिए राज्य 30 अगस्त तक 44 राहत शिविर खोले गए हैं। जहां बाढ़ पीड़ित आराम से रह सके। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला असम में लखीमपुर है। जहां 1.3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वबीं दूसरा सबसे प्रभावित जिला माजुली है, जहां 65 हजार लोग पीड़ित है। तीसरी जिला दरांग है, जहां बाढ़ से लगभग 41 हजार लोग प्रभावित हैं।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

खबरों के अनुसार,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाढ़ की स्थिति के बारे में जानने के लिए फोन किया और इससे निपटने के लिए असम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...