1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips: इन कामों को प्रतिदिन करने से बदल सकता है भाग्य!, घर की बरकत के लिए शुभ माना जाता है

Astro Tips: इन कामों को प्रतिदिन करने से बदल सकता है भाग्य!, घर की बरकत के लिए शुभ माना जाता है

जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहे ऐसी लालसा सभी की होती है। सुख के साधन जुटाने में व्यक्ति हर संभव कोशिश  करता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips : जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहे ऐसी लालसा सभी की होती है। सुख के साधन जुटाने में व्यक्ति हर संभव कोशिश  करता है। कभी कभी मेहनत के बाद भी अपेदित परिणाम नहीं मिलता तब निराशा होने लगती है। घर परिवार से जुड़े सदस्यों को  भी ऐसी समस्या में दुख उठाना पड़ता है।  हालांकि ज्योतिष शास्त्र में ऐसी विपरीत परिस्थितियों के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए है। आइये जानते है ऐसे  5 काम जिसे नियमित रूप से करने पर भाग्योदय हो सकता है।

पढ़ें :- Ram Navami 2024 : इस बार रामनवमी के दिन बन रहा है बेहद ही दुर्लभ संयोग , जानें शुभ मुहूर्त

गूलर के पेड़ की जड़
पूजा घर में नियमित रूप से पूजा.पाठ करके दीया जरूर जलाना चाहिए। इसके साथ ही रविवार को गूलर के पेड़ की जड़ लाकर विधिपूर्वक पूजा करें। इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें।

सूखे  फूलों को जल में प्रवाहित कर दें
पूजा स्थल पर पूजन के दौरान चढ़ाए गए फूलों को सूख जाने के बाद सम्मान पूर्वक नदी या बहते जल में प्रवाहित कर दें। अगर घर के पास नदी या तालाब ना हो तो गड्ढे में दबा दें।

प्रतिमा या मूर्ति को छूना
बिना स्नान किए भगवान की प्रतिमा या मूर्ति को छूना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

गंगाजल का छिड़काव
घर के ईशान कोण में नियमित रूप से गंगाजल का छिड़काव करना अच्छा रहता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 :चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विधान, जानें विधि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...