1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips For Money : धन आगमन के लिए करें कुछ सरल उपाय, चमत्कारी है पीली सरसों का टोटका

Astro Tips For Money : धन आगमन के लिए करें कुछ सरल उपाय, चमत्कारी है पीली सरसों का टोटका

जीवन में आर्थिक सफलता बहुत आवश्यक है।आर्थिक सुरक्षा से जीवन में आने वाली विपदाओं का मुकाबला किया जा सकता है। आर्थिक मजबूती पाने के कठिन श्रम के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बहुत आवश्यक है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips For Money : जीवन में आर्थिक सफलता बहुत आवश्यक है।आर्थिक सुरक्षा से जीवन में आने वाली विपदाओं का मुकाबला किया जा सकता है। आर्थिक मजबूती पाने के कठिन श्रम के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बहुत आवश्यक है। पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि जिनको  मां लक्ष्मी   का आशीर्वाद प्राप्त होता है उनको धन वैभव की कोई कमी नहीं होती है और ऐसे लोग दूसरों की धन से सहायता करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में धन आगमन के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए है। आइये जानते है टोटके के बारे में जिसका उपाय करने से जीवन में आर्थिक समस्याओं का अंत हो जाता है।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

 

1. पीली सरसों के उपाय से बुरी नजर का दोष समाप्त हो जाता है।  पीली सरसों के दाने घर के सभी कमरों में छिड़कें। बचे हुए कुछ दाने घर के चारों ओर छिड़कें। इससे घर के नजर दोष खत्म होते हैं और आर्थिक उन्नति होती है।

2.सुबह पूजा करते वक्त गोबर के उपले पर थोड़े से पीले सरसों के दाने डालकर जलाना चाहिए।इसके बाद इसका धुआं पूरे घर में दिखना चाहिए।ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

3.गुरुवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर गंगाजल से शुद्ध कर पीली सरसों के कुछ दाने और कपूर को पीले कपड़े में बांधकर लटका दें। इस टोटके से धन से जुड़ी समस्या का समाधान होता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर क्यों होती है मां लक्ष्मी की पूजा , करें ये उपाय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...