1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips For Money : इस पाठ को करने से देवी लक्ष्मी की प्रसन्न होती है, आर्थिक संकटों से घबराएं नहीं  

Astro Tips For Money : इस पाठ को करने से देवी लक्ष्मी की प्रसन्न होती है, आर्थिक संकटों से घबराएं नहीं  

जीवन में आर्थिक संकटों का सामना करने के लिए लोग जी तोड़ मेहनत करते है। आर्थिक संकटों से घबराकर लोग निराश भी हो जाते है। धार्मिक ग्रंथों में धन की देवी मां लक्ष्मी के महिमा का वर्णन है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips For Money : जीवन में आर्थिक संकटों का सामना करने के लिए लोग जी तोड़ मेहनत करते है। आर्थिक संकटों से घबराकर लोग निराश भी हो जाते है। धार्मिक ग्रंथों में धन की देवी मां लक्ष्मी के महिमा का वर्णन है। पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए  मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना बहुत जरूरी है। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी जिस पर प्रसन्न होती है उनके जीवन में धन वैभव की कभी नहीं होती है।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

भक्त गण धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अनेक प्रकार की उपासना करते है।धर्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि श्री सूक्त का पाठ करने से देवी लक्ष्मी की प्रसन्न होती है और जीवन में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है। धन के देवता भगवान  कुबेर देवता की पूजा करना बहुत शुभ होता है। आईये जानते है आसान उपाय।

1.मां लक्ष्मी को दूध और गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं।मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
2.श्री सूक्त का पाठ करने से देवी लक्ष्मी की प्रसन्न होती है और जीवन में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है।
3.सुबह-शाम घर में घी का दीपक और कपूर जलाना चाहिए। कपूर और दीपक की रोशनी और इनसे निकलने वाले धुएं से भी वातावरण सकारात्मक बनता है।
4.घर के बाहर नज़र बट्टू (नज़र दोष मुखोटा) जरुर लगाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...