1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips : इस पौधे से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है

Astro Tips : इस पौधे से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है

तरक्की के रास्ते में ग्रहों का चमत्कार होने से समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है। वनस्पतियां मानव जीवन के साथ कदमताल करते हुए व्यक्ति के तरक्की के रास्ते खोलती रहती है। कुछ पौधे इतने  शुभ होते है कि उनसे घर की सुख- सुविधा में विकास होता रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips : तरक्की के रास्ते में ग्रहों का चमत्कार होने से समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है। वनस्पतियां मानव जीवन के साथ कदमताल करते हुए व्यक्ति के तरक्की के रास्ते खोलती रहती है। कुछ पौधे इतने  शुभ होते है कि उनसे घर की सुख- सुविधा में विकास होता रहता है। ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट का पौधा मां लक्ष्मी की कृपा बरसाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक लोग घर में मनी प्लांट लगाते हैं ताकि घर में आर्थिक तंगी ना रहे।  मान्यता है कि इस बेल के घर में रखने से समृद्धि आती है। मान्यता के अनुसार यह प्लांट जितना फैलता है उतना धन बढ़ता जाता है। मनी प्लांट को शुक्र का पौधा मानते है इसलिए उसके पास शुक्र के शत्रु ग्रहों का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने के लिए आग्नेय कोण की दिशा सबसे उचित है। आग्नेय कोण की दिशा का दोष दूर होगा और घर में सकारात्मकता का विकास होगा। अगर ये गलत दिशा में लग जाय तो ये कंगाल भी बना सकती है।

1.मनी प्लांट सकारात्मकता, समृद्धि और सौभाग्य लाने के लिए लोकप्रिय है।
2.प्लांट का धन की स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
3.यह वायु शुद्ध करने वाला पौधा है।
4.हवा को छानकर ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है।
5.घर को ऊर्जावान बनाने के लिए सबसे अच्छे पौधों में से एक है।
6.वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट में दूध डालना काफी शुभ माना जाता है। क्योंकि मां लक्ष्मी को दूध सबसे अधिक पसंद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...