HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. peacock feathers benefits : मोर पंख रखने से धन और बुद्धि दोनों ही प्राप्त होती है, जानें मोर पंख के फायदे

peacock feathers benefits : मोर पंख रखने से धन और बुद्धि दोनों ही प्राप्त होती है, जानें मोर पंख के फायदे

मोर पंख की बहुत महिमा है। मोर मुकुट की चर्चा श्रीकृष्ण की  लीलाओं बार बार आती है। मोर विद्या   की देवी मां सरस्वती का वाहन है।   मान्यता के अनुसार घर में मोर पंख रखने से धन और बुद्धि दोनों ही प्राप्त होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

peacock feathers benefits  : मोर पंख की बहुत महिमा है। मोर मुकुट की चर्चा श्रीकृष्ण की  लीलाओं बार बार आती है। मोर विद्या   की देवी मां सरस्वती का वाहन है।   मान्यता के अनुसार घर में मोर पंख रखने से धन और बुद्धि दोनों ही प्राप्त होती है। मोर पंख की पवित्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मस्तक पर मोर पंख को स्थान दिया है। मोर पंख के संबंध में माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति आर्थिक समस्या से जूझ रहा है, तो उसे अपने ऑफिस या तिजोरी में दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से उसे लाभ होने के साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती और रुका धन भी आसानी से प्राप्त हो जाता है।
जानें मोर पंख के फायदे

पढ़ें :- आज का राशिफल 19 फरवरी 2025: आज कुंभ राशि के लोगो का भाग्य देगा साथ, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढें दैनिक राशिफल

मोर पंख के फायदे
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में किसी वास्तु दोष के कारण आपके घर के मुख्य द्वारा से नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश की संभावना हो तो घर के मुख्य द्वार पर 3 मोर पंख लगाकर ‘ॐ द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा’ मंत्र लिखें और नीचे गणेश जी की मूर्ति लगानी चाहिए।
2. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती जिससे घर में सुख शांति व खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि मोर पंख किसी भी स्थान को बुरी शक्तियों और प्रतिकूल चीजों के प्रभाव से बचाकर रखता है।
3. घर में यदि भगवान कृष्ण की प्रिय बांसुरी के साथ मोर के पंख को रखा जाए तो इससे भी घर का वास्तु दोष दूर होता है।
4. वास्तु शास्त्र की मानें तो वैवाहिक जीवन में तनाव होने पर शयन कक्ष में 2 मोर पंख एक साथ लगाने से पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल और प्यार बना रहता है।
5. वास्तुशास्त्र के अनुसार मोरपंख को घर की दक्षिण दिशा में स्थित तिजोरी में खड़ा करके रखने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...