1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips : दांपत्य जीवन के झगड़ों को दूर करने के अचूक उपाय, लौटेगीं खुशियां

Astro Tips : दांपत्य जीवन के झगड़ों को दूर करने के अचूक उपाय, लौटेगीं खुशियां

बदलती जीवन शैली और विपरीत ग्रहों की वजह से दांपत्य जीवन की खुशियां दूर चली जाती है।ऐसे में पति-पत्नी के बीच रोजाना तू तू मै मै होने लगती है। दोनों के बीच कई तरह की  गलतफहमियां भी पैदा हो जाती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips : बदलती जीवन शैली और विपरीत ग्रहों की वजह से दांपत्य जीवन की खुशियां दूर चली जाती है।ऐसे में पति-पत्नी के बीच रोजाना तू तू मै मै होने लगती है। दोनों के बीच कई तरह की  गलतफहमियां भी पैदा हो जाती हैं। ऐसे हालात रिश्ते कमजोर करते है। कभी कभी अलग होने की संभावना प्रबल हो जाती है।पति-पत्नी के बीच इतनी गहरी दरार पड़ जाती है। इन हालातों में ज्योतिष के कुछ प्रभावी उपाय कर लेना चाहिए। आइये जानते है कुछ उन उपायों के बारे में जो  दांपत्य जीवन के झगड़ों को दूर कर देते है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

1.रिश्तों को मधुर बनाने के लिए, भगवान शिव और माता पार्वती की एक साथ बैठकर पूजा करें। घी का दीपक जलाएं। शिव चालीसा पढ़ें और अपने रिश्ते को बेहतर करने की प्रार्थना करें।

2. दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा जीवन में सुख-समृद्धि देती है। साथ ही इनकी एक साथ पूजा करने, दर्शन करने से दांपत्य जीवन बेहतर होता है. हर शुक्रवार को विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...