1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips : कुंडली में बृहस्पति देव को मजबूत करने से होगा ये लाभ, माना जाता है शुभ और भाग्य के लिए जिम्मेदार

Astro Tips : कुंडली में बृहस्पति देव को मजबूत करने से होगा ये लाभ, माना जाता है शुभ और भाग्य के लिए जिम्मेदार

जीवन में सही दिशा प्राप्त करने के लिए किसी गुरु का होना आवश्यक है। इसी तरह किसी व्यक्ति की कुंडली में भी गुरु ग्रह का ठीक होना जरूरी होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips : जीवन में सही दिशा प्राप्त करने के लिए किसी गुरु का होना आवश्यक है। इसी तरह किसी व्यक्ति की कुंडली में भी गुरु ग्रह का ठीक होना जरूरी होता है। कुंडली यदि गुरु की स्थिति अच्छा हो तो व्यक्ति अपने सभी इच्छित लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। जब कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो भाग्य का साथ मिलता है, जिस काम में हाथ डालते हैं वह सफल होता है, विवाह समय से होता है, शिक्षा अच्छी मिलती है। कुंडली में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह का महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु ग्रह सबसे शुभ और भाग्य के लिए जिम्मेदार माना जाता है। आइये जानते है कुंडली में गुरु ग्रह को  मजबूत करने के क्या उपाय है।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय
1. गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए सप्ताह के दिन गुरुवार को व्रत करना चाहिए। उस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह व्रत आप 3, 9 या 16 वर्ष तक कर सकते हैं।
2. गुरु को मजबूत करने के लिए आप ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का जाप मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला कर सकते हैं।
3.गुरु को मजबूत करने के लिए जातक को भोजन में चने के बेसन, चीन और घी से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए।
4. गुरुवार का व्रत रखने से जातक की बुद्धि और विद्या बढ़ती है।  विवाह में बाधा नहीं आती है।धन स्थिर होता है और यश बढ़ता है।
5. गुरु ग्रह को प्रबल करने के लिए आप अपनी शक्ति अनुसार शहद, पीले अन्न, पीले वस्त्र, फूल, हल्दी, पुस्तक, पुखराज, सोना आदि का दान कर सकते हैं।
6. जिनका गुरु ग्रह कमजोर होता है, उनको पुखराज पहनना चाहिए। इसके लिए आपको किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की सलाह लेनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...