1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astrology : ये 3 राशि वाले होते हैं बेहद चालाक, अपने फायदे के लिए किसी को भी दे सकते हैं धोखा

Astrology : ये 3 राशि वाले होते हैं बेहद चालाक, अपने फायदे के लिए किसी को भी दे सकते हैं धोखा

Astrology : लोगों को स्वभाव क्या होगा और वह दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करेगा यह भी राशि के अनुसार तय होता है। अक्सर हम लोग समाज में देखते है कि कुछ लोग काफी भोले होते हैं, जो हर किसी पर आसानी से विश्वास कर लेते हैं। इसके अलावा वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बेहद चालाक (Most Cunning) होते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Astrology : लोगों को स्वभाव क्या होगा और वह दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करेगा यह भी राशि के अनुसार तय होता है। अक्सर हम लोग समाज में देखते है कि कुछ लोग काफी भोले होते हैं, जो हर किसी पर आसानी से विश्वास कर लेते हैं। इसके अलावा वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बेहद चालाक (Most Cunning) होते हैं।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

ऐसे में ये कहा जाए, तो गलत नहीं होगा कि इन तीन राशियों के लोग लोमड़ी की तरह चालाक (cunning as a fox) होते हैं। आइये बताते हैं इन तीन राशियों के बारे में….

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि वाले जातक काफी बुद्धिमान मानें जाते हैं। इस राशि वालों का नाम सबसे पहले आता है। ये चीजों की तह तक जाने के लिए अपना मिशन बना लेते हैं। इसके अलावा, उनके पास एक अत्यधिक विकसित अंतर्ज्ञान है, जो कहानी के अधूरी लगने पर उन्हें तुरंत नोटिस करने में मदद करता है। इनके बोलने के अंदाज में इतना आकर्षण और विश्‍वास होता है कि सामने वाला इंसान इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता है। सामने वाले को अपनी बातों में फंसाना इन्हें भली-भांती आता है।

मिथुन (Gemini): इस राशि के जातकों को कलाकार कहा जाता है। ये लोग चेहरे के भाव से सामने वाले को आसानी से नोटिस कर लेते हैं। कहा जाए तो इस राशि के जातक झूठ पकड़ने की मशीन हैं। ये लोग सच की पहचान आसानी से कर लेते हैं। इन्हें मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। ये लोग काफी बातूनी और खुले दिल के होते हैं, लेकिन इनके मन में क्या है, ये कोई भी दूसरा व्यक्ति आसानी से पता नहीं कर सकता है?

कन्या (Virgo): कन्या राशि के जातक अपने आसपास की हर चीज पर ज्यादा गौर करते हैं। इस राशि के जातक बहुत होशियार और तेज दिमाग (Sharp Brain) वाले माने जाते हैं। ये लोग बड़े ही प्‍यार से लोगों से अपना काम निकलवा लेते हैं। कठिन परेशानियों में भी ये लोग हार नहीं मानते हैं। कन्या राशि के लोग हर मुश्किल और हर परेशानी को बड़ी ही समझदारी से संभाल लेते हैं।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...