1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Auto News: इस इलेक्ट्रिक कार को खूब किया जा रहा है पसंद, सिंगल चार्ज में चलती है इतने किमी

Auto News: इस इलेक्ट्रिक कार को खूब किया जा रहा है पसंद, सिंगल चार्ज में चलती है इतने किमी

इन दिनों इलेक्ट्रिक कार की खूब डिमांड बढ़ती जा रही है। टाटा मोटर्स ने एक के बाद एक कई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है, जो खूब पसंद की जा रही है। कंपनी ने सितंबर 2022 के आखिरी में Tiago EV को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी। इस सस्ती हैचबैक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Auto News: इन दिनों इलेक्ट्रिक कार की खूब डिमांड बढ़ती जा रही है। टाटा मोटर्स ने एक के बाद एक कई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है, जो खूब पसंद की जा रही है। कंपनी ने सितंबर 2022 के आखिरी में Tiago EV को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी। इस सस्ती हैचबैक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें :- Suzuki two-wheelers Production : सुजुकी ने पार किया 80 लाख टू-व्हीलर के प्रोडक्शन का आंकड़ा , हासिल किया ऊंचा मुकाम

अब तक 20 हजार से ज्यादा इसकी बुकिंग हो चुकी है और कार ने यह उपलब्धि सिर्फ एक महीने के भीतर हासिल की है। इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी जनवरी 2023 में शुरू होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा टियागो ईवी को कंपनी ने चार मॉडलों में लॉन्च किया है।
जिसमें XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux वैरिएंट शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहक इसे 5 कलर ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं।

इस कार की सबसे अच्छी खासियत है कि कार की बैटरी एक घंटे में चार्ज में हो जाती है। Tiago EV में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है, इसमें एक छोटी 19.2kWh और दूसरी 24kWh का बैटरी पैक है। छोटी बैटरी के साथ यह कार 250 km की सिंगल चार्ज रेंज देती है, जबकि बड़े बैटरी पैक के साथ यह कार 315km की रेंज दे सकती है। इलेक्ट्रिक हैचबैक को 3.3kW और 7.2kW होम चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। बड़े चार्जर से इसे 57 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...