बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया काफी लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं। 'वॉन्टेड', 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं आयशा को अपनी सर्जरी की वजह से आज भी ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रोल उनके होंठ को लेकर कमेंट कर रहे है।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया काफी लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं। ‘वॉन्टेड’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘शादी नंबर-1’, ‘जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं आयशा को अपनी सर्जरी की वजह से आज भी ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रोल उनके होंठ को लेकर कमेंट कर रहे है।
दरअसल, आयशा टाकिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया हैं। वीडियो में आयशा ग्रीन कलर के वेलवेट सूट में नजर आ रही है। वीडियो में उनका चेहरा काफी अजीब लग रहा है। साथ ही उनके होंठ भी थोड़े अलग लग रहे है। यूजर्स उनके इस लुक को देखकर लगातार कमेंट कर रहे है।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आपने अपने लिप्स का क्या कर लिया। एक यूजर ने लिखा, पहले ज्यादा अच्छी लगती थी। एक यूजर ने लिखा, आपके फेस को क्या हुआ। अच्छी-खासी शक्ल को बर्बाद कर लिया। एक यूजर ने लिखा, अपने होंठ क्यों बिगाड़े। कई यूजर्स उनकी सर्जरी को लेकर भी उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Salman Khan Video: गोली चलने के बाद कड़ी सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा टाकिया ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई थी। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस का लुक काफी चेंज हो गया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने 2004 में आई फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Neena Gupta की बेटी मसाबा ने फैन्स को दी हैप्पी न्यूज़, रिलैक्सिंग मूड में पति संग शेयर की तस्वीरें
फिल्म में उनके अपोजिट वत्सल सेठ थे। जबकि अजय देवगन ने वत्सल सेठ के पिता का किरदार निभाया था। आयशा टाकिया ने फरहान आजमी से साल 2014 में शादी कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया। दोनों की एक बच्चा है, जिसका नाम मिखाइल है। वैसे फैंस उन्हें फिर से फिल्मों में देखना चाहते है।