1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, 5 की मौत, तीन की हालत गंभीर

Ayodhya News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, 5 की मौत, तीन की हालत गंभीर

अयोध्या में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने पांच लोगों की मृ​त घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना में घायल तीन अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसके कारण उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya News: अयोध्या में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने पांच लोगों की मृ​त घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना में घायल तीन अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसके कारण उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम रवीश गुप्ता और एसपी सोमेन बर्मा अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेकराही निवासी राम सुरेश (50), फूलकली (55) पत्नी राम नेवाज, रघुवीर ( 55), राजेंद्र (45), निर्मला (53) पत्नी रघुवीर, अमरावती (45) पत्नी राजेंद्र शुक्रवार को ई-रिक्शा पर बैठकर गोसाईगंज थाने के हयातनगर गांव में एक रिश्तेदार की मिट्टी में शामिल होने जा रहे थे।

ई रिक्शा को कमनगढ़ निवासी हरीश चला रहा था। इसके साथ ही अनुराधा (52) पत्नी सुमित निवासी विनोबापुरी भी ई रिक्शा पर सवार थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओदरा गांव के पास ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।

इसके साथ ही उसमें सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन—फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां, डॉक्टरों ने राम सुमेर, फूलकली, रघुवीर, राजेंद्र और निर्मला को मृत घोषित कर दिया। अमरावती, हरीश और अनुराधा की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

पढ़ें :- NAUTANWA:सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गए व्यक्ति की मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...