आयुषी मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने पिता नितेश और मां ब्रजबाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दंपति को जेल भेज दिया है। आयुषी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस के पास पहुंच गई है। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आयुषी ने मां और पिता को बिना बताए शादी कर ली थी।
Ayushi Murder Case: आयुषी मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने पिता नितेश और मां ब्रजबाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दंपति को जेल भेज दिया है। आयुषी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस के पास पहुंच गई है। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आयुषी ने मां और पिता को बिना बताए शादी कर ली थी।
युवती ने साथ पढ़ रहे छात्र छात्रपाल गुर्जर निवासी भरतपुर राजस्थान से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। आए दिन वो छुपकर छत्रपाल से मुलाकात करती थी। परिजनों को जानकारी हुई तो वो इसका विरोध करने लगे। इसी को लेकर घटना के बाद भी विवाद हुआ था। विवाद के बाद पिता नितेश ने आयुषी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सिर में फंसी रह गई थी गोली
बता दें कि, पिता नितेश ने विवाद के बाद बेटी आयुषी को दो गोली मारी थी। आयुषी के सिर और छाती में गोली मारी गई थी। छाती में लगी गोली फेंफड़ों को चीरते हुए पार हो गई, जबकि सिर में लगी गोली फंसी रह गई। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। वीडियोग्राफी के मध्य तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
छत्रपाल से पूछताछ कर सकती है पुलिस
आयुषी ने जिस युवक से शादी की थी पुलिस उससे भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि पुलिस शुरूआत में बुलाने वाली थी, पर हत्याकांड के खुलासे में व्यस्त रही पुलिस उसे बुलवा नहीं सकी। जल्द ही युवक को बुलवाकर आयुषी की कुछ जानकारियां हासिल करेगी।