1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेबी रानी मौर्य ने स्वामी प्रसाद पर किया तीखा प्रहार, मौर्य को बताया अवसरवादी नेता

बेबी रानी मौर्य ने स्वामी प्रसाद पर किया तीखा प्रहार, मौर्य को बताया अवसरवादी नेता

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बने बेबी रानी मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधाते हुए कहा कि स्वामी एक अवसरवादी नेता है वो हमेशा अवसर के तलाश में रहते हैं।  

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ।  2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बने बेबी रानी मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधाते हुए कहा कि स्वामी एक अवसरवादी नेता है वो हमेशा अवसर के तलाश में रहते हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

बता दें कि बेबी रानी मौर्य आगरा की विधायक है। बेबी रानी मौर्य ने एक इंटरव्यू में कहा की भाजपा सरकार कभी जातीवाद को लेकर भेदभाव नही करती है। वह अपने प्रत्याशीयों को बड़ी सम्मान देती है और साथ ही उन्होंने कहा कि मैं खुद एक जाटव समाज से आती हूं। पर भाजपा ने एक दलित को आगे रखकर मेयर, राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री और भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

गौरतलब है कि बेबी रानी मौर्य ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य एक अवसरवादी नेता है। जो भाजपा को छोड़कर सपा में अपना भविष्य तलाशने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को क्या मिला, आप खुद देखिए। अब स्वामी कही के नही हुए।

यह वही स्वामी प्रसाद मौर्य हैं जो कि भाजपा के साथ RSS को भी बर्बाद करने की बातें कर रहे थे। अब लगता है कि वह नया ठिकाना तलाशेंगे।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...