आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) लगातार हमले बोल रहे हैं। बीते दिनों पंजाब पुलिस की गिरफ्तारी के बाद से बग्गा और ज्यादा मुखर होकर केजरीवाल को घेरने में जुट गए हैं। रविवार को उन्होंने एक बार फिर से निशाना साधा।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) लगातार हमले बोल रहे हैं। बीते दिनों पंजाब पुलिस की गिरफ्तारी के बाद से बग्गा और ज्यादा मुखर होकर केजरीवाल को घेरने में जुट गए हैं। रविवार को उन्होंने एक बार फिर से निशाना साधा।
बग्गा ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘आपने 24 घण्टे का समय मांगा था, 60 दिन हो गए? कितने में जमीर बेचा? तब तक पीछा नही छोडूंगा केजरीवाल जी… जब तक गुरु ग्रन्थ साहिब का अपमान करने वालों को सलाखों के पीछे नहीं डालोगे।’ बता दें कि, इससे पहले भी वो लगातार निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह सीएम केजरीवाल से सवाल पूछते रहेंगे, चाहें इसके लिए उन पर हजार मुकदमे दर्ज किए जाएं।
बता दें कि, बीते दिनों पंजाब पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया था। इसके बाद हरियाणा में पंजाब पुलिस को रोक दिया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर वापस चली गई थी। वहीं, इस घटना के बाद बग्गा ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा था कि मुझे पंजाब पुलिस ने आतंकवादी की तरह गिरफ्तार किया। क्या सवाल पूछना मेरी गलती थी।