1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेगा

‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेगा

Shrikant Tyagi : नोएडा (Noida) के ओमैक्स सोसायटी (Omaxe Society) में महिला से बदसलूकी के मामले में गालीबाज श्रीकांत त्यागी ('Abusive' leader Shrikant Tyagi)  को अभी जेल में ही रहना होगा। सूरजपुर अदालत ने गुरुवार को श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की जमानत याचिका खारिज कर दी है। खुद को भाजपा नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Shrikant Tyagi : नोएडा (Noida) के ओमैक्स सोसायटी (Omaxe Society) में महिला से बदसलूकी के मामले में गालीबाज श्रीकांत त्यागी (‘Abusive’ leader Shrikant Tyagi)  को अभी जेल में ही रहना होगा। सूरजपुर अदालत ने गुरुवार को श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की जमानत याचिका खारिज कर दी है। खुद को भाजपा नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे नोएडा में सूरजपुर अदालत (Surajpur Court in Noida) में पेश किया गया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

जेल में कैसी गुजरी रात

लुक्सर जेल (Luxor Jail) में श्रीकांत को हाई सिक्योरिटी बैरक (High Security Barracks) में रखा गया है। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह (Jail Superintendent Arun Pratap Singh) ने बताया कि श्रीकांत को सुरक्षा के मद्देनजर हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। उन्होंने जेल प्रशासन से दो कंबल और एक चादर लिया है। जेल से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात श्रीकांत ने जेल का खाना नहीं खाया था, लेकिन सुबह उसे जेल प्रशासन (Jail Administration)  द्वारा दिया गया नाश्ता और खाना लिया। उसने अखबार भी पढ़े।

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)  ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किए गए एफआईआर (FIR)में जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन अभी उसे जेल में ही रहना होगा। श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)  पर दर्ज 420, 419, 482 IPC के केस में सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)  ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किए गए एफआईआर (FIR) में जमानत याचिका दायर की थी। ‘गालीबाज’ नेता को अभी जेल के अंदर ही रहना पड़ेगा। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)  ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किए गए एफआईआर में जमानत याचिका दायर की थी। ‘गालीबाज’ नेता को अभी जेल के अंदर ही रहना पड़ेगा. कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)  का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो महिला के साथ बदसलूकी करता नजर आया था। बाद में उसे लेकर कई बातों का खुलासा हुआ था। पता चला था कि वो अक्सर सोसायटी में रहने वाले लोगों पर धौंस जमाता था। बॉडीगार्ड लेकर चलने वाला श्रीकांत त्यागी खुद को नेता बताता था।

पुलिस की 12 टीमों और उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने तीन राज्यों में श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)  की तलाश की। उसका पता मेरठ से लगाया गया, जहां पुलिस ने उसे और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। नोएडा की एक सोसायटी में महिला के सामने अपनी ताकत और गुंडई का इजहार करने वाले गालीबाज श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)  का जोश अब ठंडा पड़ गया है।

पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उसकी पूरी हेकड़ी निकल गई है और शरीफों की तरह बातें करने लगा है। चार दिन बाद नोएडा पुलिस (Noida Police) के हत्थे चढ़े श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)  ने कहा है कि उसे अपनी गलती का अहसास है और वह उस महिला से माफी मांगने को तैयार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...