1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. नये रंग रुप में बाजार में छा जाने को तैयार है बजाज पल्सर RS200, जल्द होगी लांच

नये रंग रुप में बाजार में छा जाने को तैयार है बजाज पल्सर RS200, जल्द होगी लांच

भारत की वाहन निर्माता कंपनियों में बजाज पल्सर को एक अलग पहचान मिली हुई है। पल्सर गाड़ी का कोई भी मॉडल हो वो बाजार में छाया ही रहता है। इसी क्रम में बजाज पल्सरRS200 नये रंग रुप में आने की तैयारी कर रही है। नए रंग-रूप वाली इस बाइक को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बदला गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी मलेशिया के बाद भारत में भी इस अपडेट को ला सकती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत की वाहन निर्माता कंपनियों में बजाज पल्सर को एक अलग पहचान मिली हुई है। पल्सर गाड़ी का कोई भी मॉडल हो वो बाजार में छाया ही रहता है। इसी क्रम में बजाज पल्सरRS200 नये रंग रुप में आने की तैयारी कर रही है। नए रंग-रूप वाली इस बाइक को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बदला गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी मलेशिया के बाद भारत में भी इस अपडेट को ला सकती है।

पढ़ें :- UP Toll Tax : यूपी के चारों एक्सप्रेस वे पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, नई रेट लिस्ट जारी

आइए जानते हैं क्या खास है नए मॉडल में। 2021 बजाज पल्सर RS200 में तीन नए कलर्स – पर्ल मेटालिक व्हाइट, पेवर ग्रे और बर्नट रेड दिए गए हैं। जहां पर्ल मेटैलिक व्हाइट और पेवर्स ग्रे को ग्लॉसी फिनिश मिलता है, वहीं बर्न रेड कलर को मैट फिनिश में लाया गया है। तीनों की पेंट स्कीम के साथ अलॉय व्हील्ज का कलर व्हाइट रखा गया है। इसके अलावा बाइक के फ्रंट और रियर फेंडर्स पर कार्बन-फाइबर स्टिकर्स मिलते हैं, जो बाइक को ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

बाइक के सीट कवर्स पर भी ‘Pulsar’ लोगो बना है। बाइक में किसी भी तरह का मकैनिकल बदलाव नहीं हुआ है। इसमें अभी भी 199.5 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 24.5 PS की अधिकतम पावर और 18.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें टेलीस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और गैस चार्ज्ड रियर मोनोशॉक दिए गए हैं। इसमें सिंगल चैनल एबीएस के साथ 300 mm फ्रंट और 230 mm रियर डिस्क ब्रेक मिलता है।

 

पढ़ें :- Aprilia RS 660 Trofeo : भारत में लॉन्च हुआ अप्रिलिया आरएस 660 ट्रोफियो वेरिएंट , जानें कीमत और डिजाइन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...