1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- नौकरशाही के जरिये कोरोना कंट्रोल का करने प्रयोग योगी सरकार फेल

बलिया भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- नौकरशाही के जरिये कोरोना कंट्रोल का करने प्रयोग योगी सरकार फेल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कोरोना प्रबंधन में बदइंतजामी को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नौकरशाही के जरिये कोविड पर नियंत्रण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयोग असफल रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बलिया।बलिया के बैरिया क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस बार कोरोना महामारी पर बयान देकर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अभी तक सुरेंद्र सिंह अपने बयानों का तीर विपक्षियों पर छोड़ते थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने कोरोना प्रबंधन में बदइंतजामी को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नौकरशाही के जरिये कोविड पर नियंत्रण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयोग असफल रहा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 

यह बात सुरेंद्र सिंह ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नौकरशाही के जरिये कोविड पर नियंत्रण का प्रयोग असफल रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था की कमी ही माना जाएगा कि भाजपा के मंत्री व विधायक कोविड का शिकार हो रहे हैं। उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। विधायक ने कहा कि व्यवस्था जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि केंद्रित होनी चाहिए न कि नौकरशाही केंद्रित ,लेकिन मुझे दुख है कि देश व सूबे में भाजपा की सरकार होते हुए भाजपा के मंत्री व विधायक दवा के अभाव में मर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के बरेली जिले के नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से सदस्य केसर सिंह, लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, औरैया सदर के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर की कोविड संक्रमण से मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...