1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bandana Singh jeevan parichay : पति की राजनीतिक पिच को संवारने में जुटी हैं सगड़ी विधायक बंदना सिंह

Bandana Singh jeevan parichay : पति की राजनीतिक पिच को संवारने में जुटी हैं सगड़ी विधायक बंदना सिंह

Bandana Singh jeevan parichay : यूपी के आजमगढ़ जिले ( Azamgarh District) से बसपा (BSP)के टिकट पर निर्वाचन क्षेत्र - 345, सगड़ी सीट( 345, Constituency Sagri, Azamgarh) से पहली बार बंदना सिंह उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा (17th Legislative Assembly of Uttar Pradesh) में विधायक चुनी गई। यूपी विधानसभा के 2017 में हुए चुनाव में मोदी लहर (Modi wave) को झूठा सा​बित करते हुए अपनी जीत दर्ज करवाई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bandana Singh jeevan parichay : यूपी के आजमगढ़ जिले ( Azamgarh District) से बसपा (BSP)के टिकट पर निर्वाचन क्षेत्र – 345, सगड़ी सीट( 345, Constituency Sagri, Azamgarh) से पहली बार बंदना सिंह उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा (17th Legislative Assembly of Uttar Pradesh) में विधायक चुनी गई। यूपी विधानसभा के 2017 में हुए चुनाव में मोदी लहर (Modi wave) को झूठा सा​बित करते हुए अपनी जीत दर्ज करवाई।

पढ़ें :- आप ने बीजेपी, तिहाड़ जेल प्रशासन, दिल्ली के उपराज्यपाल पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम केजरीवाल को दी जा रही है धीमी मौत

बसपा की बागी विधायक बंदना सिंह को राजनीति विरासत में मिली

बसपा (BSP)  की बागी विधायक बंदना सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। उनके ससुर और पति ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  से राजनीति की शुरुआत की थी। वंदना के ससुर रामप्यारे सिंह को मुलायम सिंह ने चुनाव हारने के बाद भी कैबिनेट मंत्री बनाया था जबकि उनके पति सर्वेश सिंह सीपू भी सपा से ही विधायक चुने गए थे। अमर सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद सीपू बसपा (BSP)  को दामन थाम लिया था। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के बाद मायावती ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी बंदना सिंह को सगड़ी से टिकट दिया और वे विधायक चुन ली गयी। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात के आरोप में बसपा (BSP) मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। साथ की उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की कार्यवाही भी शुरू हो गयी है।

ये है पूरा सफनामा

नाम- बन्‍दना सिंह
निर्वाचन क्षेत्र – 345, सगड़ी,आजमगढ़,
दल – बहुजन समाज पार्टी
पिता का नाम- रविन्द्र नाथ सिंह
जन्‍म तिथि- 10 जुलाई, 1981
जन्‍म स्थान- टेगना (मऊ)
धर्म- हिन्दू
जाति- क्षत्रिय
शिक्षा- स्नातकोत्तर, बीएड
विवाह तिथि- 03 दिसम्बर, 2003
पति का नाम- स्व0 सर्वेश सिंह
सन्तान- दो पुत्र, एक पुत्री
व्‍यवसाय –कृषि, व्यापार
मुख्यावास- ग्राम व पोस्ट-अमुवारी नरायनपुर, जिला-आजमगढ़।

पढ़ें :- Watch Video: मुरादाबाद में LPG गैस सिलेंडरो से भरे ट्रक में लगी आग, सिलेंडरों के ब्लास्ट से दहल उठा इलाका

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

बंदना सिंह का जन्म 24 मार्च 1981 को तेगना, मऊ, उत्तर प्रदेश में उनके पिता रवींद्र नाथ सिंह के यहां हुआ था। उन्होंने 2003 में सर्वेश सिंह सिपू (सागरी के पूर्व विधायक) से शादी की। सीपू की 2013 में उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। वह क्षत्रिय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (Veer Bahadur Singh Purvanchal University)  से 2003 में एमए और 2009 में बीएड डिग्री प्राप्त की थी।

राजनीतिक कैरियर

बंदना सिंह उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा की सदस्य (17th Legislative Assembly of Uttar Pradesh)  हैं। 2017 से, उन्होंने सागरी निर्वाचन क्षेत्र (Sagri constituency) का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार जयराम पटेल को 5,475 मतों के अंतर से हराया था।

पढ़ें :- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का बजा डंका
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...