1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh: बांग्लादेश के रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में फायरिंग,7 लोग मारे गए

Bangladesh: बांग्लादेश के रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में फायरिंग,7 लोग मारे गए

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्याओं के रिफ्यूजी कैंप में शुक्रवार को गोलीबारी हुई। इस दौरान 7 लोगों के मारे जाने की खबर है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhaka : बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्याओं के रिफ्यूजी कैंप में शुक्रवार को गोलीबारी हुई। इस दौरान 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। खबरों के अनुसार, ये हमला रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसे में हुआ।

पढ़ें :- Ecuador power crisis : इक्वाडोर में बिजली संकट गहराया,  राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने 2 दिन के देश बंद किया ऐलान

खबरों के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे उखिया में कैंप नंबर 18 के ब्लॉक एच-52 में मदरसे पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। पहले इस हमले को दो प्रतिद्वंद्वी रोहिंग्या ग्रुप्स में संघर्ष बताया गया। फायरिंग में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप है। यहां करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। म्यांमार की सेना की बर्बरता का शिकार होकर 2017 में समुदाय के लाखों लोग जान बचाकर बांग्लादेश पहुंचे थे। अधिकांश रोहिंग्या मुसलमानों ने कॉक्स बाजार कैंप में शरण ली है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी शिविर कहा जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...