1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली : पहले पिता ने बेटे को अस्पताल की छत से फेंका और फिर खुद भी कूदकर की आत्महत्या

बरेली : पहले पिता ने बेटे को अस्पताल की छत से फेंका और फिर खुद भी कूदकर की आत्महत्या

यूपी के बरेली जिले में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने 9 साल के बच्चे को अस्पताल के छत से फेंक दिया। इसके बाद खुद आरोपी ने भी छलांग लगा दी है। जिससे दोनों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

बरेली। यूपी के बरेली जिले में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने 9 साल के बच्चे को अस्पताल के छत से फेंक दिया। इसके बाद खुद आरोपी ने भी छलांग लगा दी है। जिससे दोनों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप, बोला- पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा

बता दें कि यह घटना बरेली जिले के प्रेमनगर के गंगाशील अस्पताल की है। बारादरी के संजयनगर निवासी दीपक (35) का गंगाशील अस्पताल में शराब छोड़ने का इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर उसे डिस्चार्ज किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि उसी दौरान दीपक ने अपने नौ वर्षीय बेटे दिव्यांश को छत से फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी कूद गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...