1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: सामूहिक दुष्कर्म में शामिल छ: आरोपियों में दो चढ़े पुलिस के हत्थे

बरेली: सामूहिक दुष्कर्म में शामिल छ: आरोपियों में दो चढ़े पुलिस के हत्थे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पांच जून को एक 19 वर्षीय युवती के द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी। जिसमें युवती ने बताया ​कि उसके साथ छ: लोगो ने मिलकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने उन आरोपियों में से दो को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि घटना के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पांच जून को एक 19 वर्षीय युवती के द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी। जिसमें युवती ने बताया ​कि उसके साथ छ: लोगो ने मिलकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने उन आरोपियों में से दो को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि घटना के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

ये थाना बरेली जिले के इज्जतनगर ​थाना क्षेत्र की है। जहां दिये तहरीर में ये बताया गया है कि 31 मई को एक लड़की अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर के समय घूमने के लिए बाहर निकली। वो बरेली जिले से लगने वाले हाइवे पर थी। घूमते-घूमते वो बड़ा बाईपास से लिंक रोड पर भगवानपुर धीमरी गांव की ओर निकले तो नहर की पुलिया के पास छ: लड़कों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। इसी बीच मौका पाकर उसका एक दोस्त स्कूटी लेकर भाग गया।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

लेकिन दूसरे दोस्त को सभी छ: लड़कों ने पीटकर घायल कर दिया और उसे सूखी नहर में ले गए। आरोपियों ने छात्रा को धमकाया कि अगर उसने शोर मचाया तो जान से मार देंगे। आरोप है कि वो धमकाते हुए नहर की झाड़ियों में खींच ले गए, जहां सभी ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि घर पहुंचने के बाद वह डरी हुई थी और किसी को कुछ बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

लेकिन जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने अपनी बड़ी बहिन को पूरी बात बता दी। इसके बाद परिजन के साथ इज्जतनगर थाने पहुंचकर छात्रा ने शनिवार को तहरीर दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों की आपसी बातचीत में उसने आरोपियों के नाम सुन लिए थे। एसपी ने बताया कि पुलिस के द्वारा विशाल पटेल और अनुज पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि 22 वर्षीय विशाल पटेल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

विशाल के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 23 वर्षीय अनुज पटेल को कौम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अन्य जो चार अभियुक्त अभी फरार है, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

पढ़ें :- NAUTANWA:सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गए व्यक्ति की मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...