1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन राशि के अनुसार करें दान, मिलेगी सफलता

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन राशि के अनुसार करें दान, मिलेगी सफलता

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को देवी की पूजा उत्सव के रूप में मनाये जाने की परंपरा है। इस बार ये पूजा 5 फरवरी के दिन होने का मुहूर्त है। आज के दिन देशभर बहुत धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा की हो रही है। हर तरफ उत्सव का माहौल है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Basant Panchami 2022 : हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को देवी की पूजा उत्सव के रूप में मनाये जाने की परंपरा है। इस बार ये पूजा 5 फरवरी के दिन होने का मुहूर्त है। आज के दिन देशभर बहुत धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा की हो रही है। हर तरफ उत्सव का माहौल है।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। चन्द्रमा गोचर सवा दो दिन तक प्रभावित करता है। सूर्य व शनि एक साथ मकर में है। शुक्र व मंगल एक साथ धनु में हैं। शनि व सूर्य का एक साथ होना व शुक्र का धनु में व राहु गोचर प्राकृतिक रुष्टता का प्रतीक है। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा व आर्थिक विकास में उन्नयन देंगे। बसंत पंचमी का दिन क‍िस राशि को कौन सी वस्तुएं दान करने से सफलता मिलेगी आइये जानते है।

मेष-  कम्बल का दान करें।
वृष-   तिल व गुड़ का दान करें।
मिथुन- ऊनी वस्त्रों का दान करें।
कर्क- सफेद व लाल रंग शुभ है।
सिंह- सूर्य पूजा करें।गायत्री मंत्र का जप करें।
कन्या- हरे ऊनी वस्त्रों का दान करें।
तुला- गाय को गुड़ व केला खिलाएं।श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक- कम्बल दान करें।
धनु-  चने की दाल का सवा किलो की मात्रा में दान करें।
मकर- नीला व सफेद रंग शुभ है।
कुंभ- पीला व नीला रंग शुभ है।
मीन- पीले फलों का दान करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...