1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BBC Documentary Controversy: दिल्ली से लेकर मुंबई तक बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर हंगामा

BBC Documentary Controversy: दिल्ली से लेकर मुंबई तक बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर हंगामा

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जेएनयू, जामिया समेत कई यूनिवर्सिटीज में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हो रहा है। ये डॉक्यूमेंट्री गुजरात के 2002 दंगों पर बनी है। इस डॉक्यूमेंट्री का विवाद जेएनयू व जामिया से चलकर दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंच गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

BBC Documentary Controversy: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जेएनयू, जामिया समेत कई यूनिवर्सिटीज में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हो रहा है। ये डॉक्यूमेंट्री गुजरात के 2002 दंगों पर बनी है। इस डॉक्यूमेंट्री का विवाद जेएनयू व जामिया से चलकर दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंच गया है।

पढ़ें :- BBC Documentary Controversy : दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाहर लगाई गई धारा- 144, हिरासत में प्रदर्शनकारी छात्र

एनएसयूआई केरला द्वारा आर्ट फैकल्टी में आज स्क्रीनिंग के लिए 4:00 बजे का समय दिया था। लेकिन इसका आयोजन नहीं हो सका। कोई विवाद ना हो इसलिए गेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने धारा 144 भी लगा दी है। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित अंबेडकर विश्वविद्यालय से शुक्रवार को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की बात सामने आई है।

हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने वहां की बिजली ही काट दी है। इसके चलते छात्र पहले से ही डाउनलोड की हुई डॉक्यूमेंट्री अपने फोन और लैपटॉप पर देख रहे हैं। इसके अलावा एबीवीपी छात्रों ने विरोध में तोड़फोड़ की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...