1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी के दौरे से पहले सपा नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प और धक्का मुक्की, भाजपा ने घेरा

सीएम योगी के दौरे से पहले सपा नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प और धक्का मुक्की, भाजपा ने घेरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के चंदौली (Chandauli) के रामगढ़ पहुंचने से पहले लक्ष्मणगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। ये​ भिड़ंत उस दौरान हुई जब सपा नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को पत्र देने के लिए निकले थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उनके बीच भिड़ंत हो गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के चंदौली (Chandauli) के रामगढ़ पहुंचने से पहले लक्ष्मणगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। ये​ भिड़ंत उस दौरान हुई जब सपा नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को पत्र देने के लिए निकले थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उनके बीच भिड़ंत हो गई।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसके बाद सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। वहीं सीओ अनिरुद्ध सिंह (CO Anirudh Singh) और सकलडीहा के विधायक प्रभु नारायण सिंह (MLA Prabhu Narayan Singh) की जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल वायरल हो रही है। बता दें कि, रामगढ़ स्थित कीनाराम के जन्मस्थली में 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री पहुंचने वाले थे।

इससे पहले पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला अध्यक्ष सतनारायण राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पैदल ही मुख्यमंत्री को पत्र देने के लिए जा रहे थे। इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया।

इससे नाराज सपा (Samajwadi Party) कार्यकर्ता पुलिस से ही भिड़ गए। इससे उनके बीच कहासुनी भी हुई। वहीं, लक्ष्मणगढ़ में पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद वो सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसी दौरान सकलडीहा के सीओ अनिरुद्ध सिंह की विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव से जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...