लखनऊ। किशमिश को ड्राई फ्रूट्स में शामिल किया जाता है और इसे हर कोई खाना भी पसंद करता है। लेकिन क्या आपको है कि सूखे किशमिश को पानी में भिगोकर खाने से कई फायदे होते है। किशमिश में पाया जाने वाला शुगर कंटेंट इसे भिगोने पर काफी कम हो जाता है, इसलिए इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। इनमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। बता दें कि किशमिश में मौजूद पोषक तत्व कई बीमारियों को जड़ से दूर कर देते हैं।
भीगे हुए किशमिश के सेवन के फायदे
- रोज़ाना करीब 10-15 किशमिश को रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट अच्छी तरह चबाकर खाने से आपकी कई बीमारी दूर हो जाती है।
- किशमिश में शुगर और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है लेकिन ये नुकसान करने की जगह फायदा करती है।
- किशमिश वेट लॉस में भी मदद करती है।
- अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज के साथ किशमिश खाते हैं तो आपको वेट लॉस करने में मदद मिलेगी।
- आज हम आपको सुबह खाली पेट किशमिश खाने के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
- किशमिश में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए मुंह से आने वाली बदबू दूर होती है और गले के इंफेक्शन में भी लाभकारी है।
- किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो पाचन में सहायक होता है।
- किशमिश खाने सहड्डी और जोड़े मजबूत होते हैं।
- किशमिश में आइरन प्रचुर मात्रा में होता है। जिससे खून बढ़ता है और एनीमिया से बचाव होता है।
- किशमिश के सेवन से दिल की बीमारी की शिकायत नहीं होती है।
- किशमिश आँखों की रौशनी के लिए काफी लाभदायक होता है।