लखनऊ। अखरोट का सेवन आपको अवसाद के खतरे से लेकर आपके सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद होता है। अखरोट की बनावट भी दिमाग की तरह होती है और यह हमारे दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बच्चे हो या बड़े सुबह के नाश्ते में अखरोट सभी को खाना चाहिए। चलिए जानते हैं अखरोट खाने के अन्य फ़ायदों के बारे में…
अखरोट खाने के फायदे
- अखरोट खाना आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।
- टाइप 2 डाइबिटीज से बचाता है अखरोट।
- अखरोट के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- अखरोट खाने से शरीर की ऊर्जा में वृद्धि होती है साथ ही बेहतर एकाग्रता भी होती है।
- अखरोट के सेवन से हृदय रोग की समस्या दूर होती है।
- अखरोट के सेवन से अवसाद के लक्षण से संबद्ध कर देखा जा रहा है।
- अखरोट खाने से अस्थमा होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
- अखरोट में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो अस्थमा के अटैक से बचाने में कारगर साबित होता है।