1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेस्ट जगह

गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेस्ट जगह

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में शहर की गर्मी से बचने के लिए शहर से दूर लोग हिल स्टेशन और ठंडी जगहों पर जाकर छुट्टियां मनाना ही पसंद करते हैं। फिर चाहे वो पहाड़ हों या समुद्र का किनारा, लोगों को ऐसी जगहों पर जाना ही अच्छा लगता है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में शहर की गर्मी से बचने के लिए शहर से दूर लोग हिल स्टेशन और ठंडी जगहों पर जाकर छुट्टियां मनाना ही पसंद करते हैं। फिर चाहे वो पहाड़ हों या समुद्र का किनारा, लोगों को ऐसी जगहों पर जाना ही अच्छा लगता है। तो आज हम आप को कुछ ऐसे जगहों के बारें में बताएंगे जहा आप भी जाने से खुद को रोक नही पाओगे।

पढ़ें :- IRCTC Tour Package : नॉर्थ ईस्ट की घाटियों का नजारा देखना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी लाया है आपके लिए शानदार पैकेज

दार्जलिंग

 माना जाता है कि पश्चिम बंगाल का एक बेहद खूबसूरत, हरियाली से भरा पहाड़ी शहर है। जो भी व्यक्ति यहां जाता है वह  वापस आना नही चाहता। यहां कि कंचनजंगा पर्वत श्रृंखला और खूबसूरत चाय बागानों से घिरा हुआ है। आप यहां रहकर गर्मी को पूरी तरह से भूल जाएंगे। यहां के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक टॉय की ट्रेन सवारी है जो हरे-भरे बगीचों और जंगलों से होकर गुजरती है।

मुन्नार

केरल एक बेहद ही खुबसुरत प्रदेश है। यहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इस राज्य में पहाड़ और समुद्र दोनों हैं। केरल में सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक मुन्नार है। शहर पश्चिमी घाट में मौजूद है और पूरी गर्मी में यहां सुखद मौसम रहता है। कहा जाता हा कि  यह हरे भरे पहाड़ों से घिरा हुआ है और अपने वनस्पतियों और जीवों के लिए बहुत लोकप्रिय है। यहां का सुन्दर दृष्य सभी का मनमोह लेता है।

पढ़ें :- IRCTC Cheap Package: शिरडी साईं के दर्शन करने जाने का प्लान कर रहे लोगो के लिए आईआरसीटीसी लाया है मौका...वो भी सस्ते में

लद्दाख

लद्दाख एक बेहद ही शानदार पर्यटक स्थल है। जब गर्मी ज्यादा बढ़ जाती है तो लोग उत्तर की ओर बढ़ते हैं। उत्तरी भारत में बहुत से प्रमुख हिल स्टेशन हैं और लद्दाख उनमें से एक है। यह एक ऐसी जगह है जो साल भर ठंडी रहती है। यहां लोग बहुत सारे रोमांच कर सकते हैं।

औली

औली भारत के सबसे प्रसिद्ध स्की स्थल में से एक है। यह पर्यटन स्थल हिमालय की गोद में स्थित है। जिसको लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि यह  सेब के बागों और देवदार के पेड़ों से भरा है। औली में ट्रेकिंग, स्कीइंग, रोपवे में सवारी और बहुत सी एडवेंचरस एक्टिविटी भी की जी सकती हैं।

पढ़ें :- Famous Goddess Temples of Lucknow: इस नवरात्रि मनोकामनाएं पूरी करने इन देवी मंदिर में करें दर्शन, होगी मन की मुराद पूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...