अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी दो भाभियों पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपित भाभियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया है। आरोप है कि दोनों के पति बाहर चले जाते थे, जिसके बाद देवर पर संबंध के लिए दबाव बनाया जाता था।
रावण टीला क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अदालत से गुहार लगाई है कि उसकी दोनों भाभियां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करती हैं। मारपीट के बाद उसको संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया है। उत्पीड़न का यह क्रम चलता आ रहा है। इस संबंध में अदालत ने पीड़ित की गुहार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मृत्यू हो चुकी है। वहीं, दोनों भाइयों की शादी हो चुकी है। उसने आरोप लगाया है कि दोनो भाई जब काम पर चले जाते हैं तो दोनों भाभी उसके साथ अश्लील करतें करती हैं। मारपीट के साथ ही बदनाम करने की धमकी देती हैं। संबंध बनाने के लिए दबाव डालती हैं। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर उसने एक बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।