नए साल पर एक बार फिर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनेक वरिष्ठ अधिकारी यात्रा आरंभ होने वाले स्थान पर मौजूद रहे।
Bharat Jodo Yatra: नए साल पर एक बार फिर कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनेक वरिष्ठ अधिकारी यात्रा आरंभ होने वाले स्थान पर मौजूद रहे।
नए साल पर भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत ‘दुनिया चले ना श्री राम के बिना, रामजी चले ना हनुमान के बिना’… से शुरू हुई। इसी भजन का उच्चारण करते हुए राहुल गांधी पुरानी दिल्ली के यमुना बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेकर भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया।
बता दें कि, इस समय राहुल गांधी की यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंच चुकी है। कुछ ही समय में यात्रा उस जगह पहुंचेगी जहां राहुल के संबोधन के लिए मंच बना है। बता दें कि, राहुल गांधी को यात्रा में आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी रहे एएस दौलत का साथ मिला है। एएस दौलत आज यात्रा में शामिल हुए और राहुल के हाथ में हाथ डाल चले।