1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bharat Jodo Yatra : छत से यात्रा देख रहे BJP कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने किया फ्लाइंग किस, देखें वायरल वीडियो

Bharat Jodo Yatra : छत से यात्रा देख रहे BJP कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने किया फ्लाइंग किस, देखें वायरल वीडियो

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी (Rahul Gandhi)   की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)का राजस्थान में मंगलवार को दूसरे दिन झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब 6 बजे यात्रा शुरू हुई। झालावाड़ में यात्रा का आज आखिरी दिन है। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले में प्रदेश कर जाएगा, लेकिन झालावाड़ में राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) को फ्लाइंग किस (Flying Kiss) देना चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे आप यहां भी देख सकते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी (Rahul Gandhi)   की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का राजस्थान में मंगलवार को दूसरे दिन झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब 6 बजे यात्रा शुरू हुई। झालावाड़ में यात्रा का आज आखिरी दिन है। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले में प्रदेश कर जाएगा, लेकिन झालावाड़ में राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) को फ्लाइंग किस (Flying Kiss) देना चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे आप यहां भी देख सकते हैं।

पढ़ें :- UPSC CSE Result 2023: जामिया के RCA के 31 उम्मीदवार सफल, नौशीन ने हासिल की 9वीं रैंक

बता दें कि सुबह छह बजे राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। यात्रा के रूट पर आगे भाजपा कार्यालय (BJP Office) भी था, जिसकी छत पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और यात्रा को देखने के लिए लोग सुबह से ही जमा थे। यात्रा के साथ पैदल चल रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  भाजपा कार्यालय (BJP Office) के सामने से गुजरे तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यात्रा में सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) , पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Former Deputy Chief Minister Sachin Pilot) और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Congress State President Govind Singh Dotasara) सहित प्रदेश के अन्य नेता सुबह से ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ चल रहे हैं।

पढ़ें :- गुजरात में लोकसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची ज़ारी ,सुनीता केजरीवाल समेत ये नाम हैं शामिल

आज यात्रा कोटा जिले में प्रवेश करेगी। देवरी घटा, सुकेत, हिरिया खेड़ी के रास्ते दर्रा के खेल मैदान मोरु कलां पहुंचेगी। यहां यात्रा का रात्रि विश्राम किया जाएगा। अब नौ दिसंबर की सुबह तक भारत जोड़ो यात्रा कोटा में ही रहेगी। आठ दिसंबर को यात्रा को विराम दिया गया है।

कल ये रहेगा यात्रा का रूट

सात दिसंबर को यात्रा कोटा के दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से शुरू होगी। अकलंग स्कूल मंडाना में लंच होगा जिसके बाद मांदल्या रोड मंडाना होते हुए लाडपुरा के रास्ते जगपुरा कोटा के मदनमोहन मालवीय फार्म हाउस (Madan Mohan Malviya Farm House) पहुंचेगी। इसी फार्म हाउस में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

चौथे दिन यात्रा विश्राम : तीन दिन की यात्रा के बाद चौथे दिन आठ दिसंबर विश्राम दिवस घोषित किया गया है। यात्रा मदन मोहन मालवीय फार्म हाउस (Madan Mohan Malviya Farm House) में ही रुकेगी। हालांकि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  का कार्यक्रम क्या है इसे लेकर अब तक जानकारी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को दी बधाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...