राहुल गांधी ने कहा कि नफरत को भारत से मिटाने की जरूरत है। यात्रा का लक्ष्य भारत को जोड़ने का है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये मोदी की नहीं बल्कि अडानी-अंबानी की सरकार है। देश के युवा पकोड़े बनाने को मजबूर हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि देश में 24 घंटे डर फैलाने का काम किया जा रहा है।
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में पहुंच गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश हुई। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, नेता समेत अन्य लोग शामिल हुए हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के लाल किला पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने कहा कि नफरत को भारत से मिटाने की जरूरत है। यात्रा का लक्ष्य भारत को जोड़ने का है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये मोदी की नहीं बल्कि अडानी-अंबानी की सरकार है। देश के युवा पकोड़े बनाने को मजबूर हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि देश में 24 घंटे डर फैलाने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि कमजोर को मारो, मैंने गीता उपनिषद पढ़े कहीं ऐसा नही लिखा है। भाजपा की सरकार में डर फैलाया गया है। यह सरकार 24 घंटे डर फैलाने में लगी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हमारी यात्रा में कुत्ता, गाय से लेकर हर तरह के जानवार आए लेकिन कोई हिंसा नहीं हुई लेकिन भाजपा सरकार 24 घंटे युवा, किसानों और देश के लोगों में डर फैला रही है।
मेरी छवि खराब करने के लिए किए करोड़ों खर्च
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए इन्होंने हजारों करोड़ रुपया खर्च किया। लेकिन सच्चाई एक महीने में सामने आ गई। इस दौरान कहा कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया लेकिन प्रधानमंत्री कहते हैं हमारी जमीन पर कोई नहीं आया।