1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी का साथ देने सचिन पायलट पहुंचे कोच्चि , अशोक गहलोत पर किया बड़ा वार

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी का साथ देने सचिन पायलट पहुंचे कोच्चि , अशोक गहलोत पर किया बड़ा वार

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को 14वें दिन कोच्चि से अपने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। इस यात्रा में आज राहुल गांधी का साथ देने के लिए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी कोच्चि पहुंचे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को 14वें दिन कोच्चि से अपने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। इस यात्रा में आज राहुल गांधी का साथ देने के लिए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी कोच्चि पहुंचे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बुधवार को केरल के मदवना से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की फिर से शुरुआत की। इस यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत के दौरान सांसद राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित कई लोग मौजूद रहे।

राहुल ने ट्वीट किया कि दिन की एक प्रेरक शुरुआत। महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को मेरी श्रद्धांजलि, जिनकी समानता को लेकर दी गई शिक्षा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मूल विचार है।

वहीं सचिन पायलट ने यात्रा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आज कोच्चि में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ। अडिग हौसले के साथ बढ़ रही इस यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीति, जन-जन तक ले जा रहे हैं। इस यात्रा को मिल रहा भारी जनसमर्थन प्रमाण है कांग्रेस के प्रति देश के दृढ़ विश्वास का।

कांग्रेस में कोई दो पदों पर नहीं रह सकता : सचिन पायलट

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच राजस्थान की राजनीति पर भी सबकी नजर है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बीच अशोक गहलोत ने विधायकों को संकेत दिया था कि वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इन्हीं खबरों पर जब मीडिया ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई दो पदों पर नहीं रह सकता।

अशोक गहलोत ने रखी ये शर्त

पढ़ें :- Benefits of papaya leaves juice: पपीता ही नहीं इसके पत्तों में भी छिपा होता है सेहत का खजाना, डेगूं समेत तमाम बीमारियों से देता है छुटकारा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी सूत्रों के मुताबिक़, वह आखिरी वक़्त तक राहुल गांधी को मनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अगर राहुल नहीं मानें तो गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गहलोत ने भी शर्त रख दी है कि फिर राजस्थान का मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को नहीं, बल्कि सी पी जोशी को बनाया जाए। सीपी जोशी इस समय राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं।

बता दें कि कांग्रेस द्वारा शुरू की गयी ये भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू की गयी थी। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 150 दिनों में पूरी होगी और इसके तहत 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पदयात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...