HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bharatiya Janata Party ने राष्ट्रीय स्तर पर की नई नियुक्तियां , देखें इस लिस्ट में कौन है शामिल?

Bharatiya Janata Party ने राष्ट्रीय स्तर पर की नई नियुक्तियां , देखें इस लिस्ट में कौन है शामिल?

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने रविवार को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह (BJP General Secretary Arun Singh) की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) के निर्देश पर शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) को राष्ट्रीय प्रवक्ता (National Spokesperson) बनाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने रविवार को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह (BJP General Secretary Arun Singh) की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) के निर्देश पर शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) को राष्ट्रीय प्रवक्ता (National Spokesperson) बनाया है। बता दें कि शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) कांग्रेस के पूर्व नेता रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्व पुलिस अधिकारी पश्चिम बंगाल की भारती घोष (Bharti Ghosh) को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता (National Spokesperson) का प्रभार सौंपा गया है। वह 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं।

पढ़ें :- आतंकी हमले से पहले पहलगाम गयी थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, फिर पाकिस्तान के लिए हुई रवाना; बड़ा खुलासा

वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। तावड़े पहले नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में सचिव पद पर थे और हरियाणा का प्रभार संभाल रहे थे। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री का प्रभार सौंपा गया है। वे भाजपा (BJP)की बिहार इकाई में पदाधिकारी रह चुके हैं। वहीं रांची की महापौर आशा लाकड़ा (Ranchi Mayor Asha Lakra) को भी संगठन में राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

पढ़ें :- ओबैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के दो किनारे जो कभी नहीं मिल सकते, संघ प्रमुख का बयान “बेतुका”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...