1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Bheegi Hui Kishmish : भीगी हुई किशमिश से दूर होगी शरीर की ये कमी, इस्तेमाल करना है आसान

Bheegi Hui Kishmish : भीगी हुई किशमिश से दूर होगी शरीर की ये कमी, इस्तेमाल करना है आसान

शरीर को चुस्त दुरूस्त रखने में प्राकृतिक तत्वों की अहम भूमिका होती है। वातावरण में बहुत से हानिकारक पदार्थ हमारे सेहत को नुकसान पहुंचाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bheegi Hui Kishmish : शरीर को चुस्त- दुरूस्त रखने में प्राकृतिक तत्वों की अहम भूमिका होती है।  वातावरण में बहुत से हानिकारक पदार्थ हमारे सेहत को नुकसान पहुंचाते है। स्वस्थ शरीर के अति आवश्यक शुद्ध खून को बनाने के लिए मिलावट रहित पोषण की जरूरत होती है। शरीर में खून की कमी से कई बीमारियां शरीर को कमजोर करती है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर व्यक्ति को कई रोग घेरने लगते हैं। किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां खून की कमी से ही होती है।शरीर को पर्याप्त मात्रा में खून बनता रहे इसके लिए सूखे मेवे बहुत पौष्टिक माने जाते। किशमिश को इस मामले में बहुत ताकतवर माना जाता है। नुस्खा है भीगी हुई किशमिश तेजी से खून बनाने में अचूक मानी जाती । घरेलू नुस्खे में इसे घरों में उपयोग किया जाता है।

पढ़ें :- बेबी प्लान कर रही हैं, तो डेली खाएं ये फूड, बढ़ाएंगे आपकी फर्टिलिटी

50 ग्राम भीगे हुए किशमिश को रोजाना  एक ग्लास साफ पानी भिगो देना चाहिए।  सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पीएं फिर किशमिश खाएं। भीगी किशमिश के साथ उसका का पानी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

1.भीगी हुई किशमिश में पोटाशियम होता है। इसका सेवन करने से हाइपरटेंशन की स्थिति में सुधार होता है।
2.भीगी हुई किशमिश इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। साथ ही यह बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।
3.भीगी हुई किशमिश फाइबर से भरपूर होती है। इसका नियमित सेवन आहार में करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...