1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bhiwani accident: खनन हादसे में अब तक चार लोगों की हुई मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

Bhiwani accident: खनन हादसे में अब तक चार लोगों की हुई मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

Bhiwani accident: हरियाणा (Haryana) के भिवानी (Bhiwani) के डाडम खनन क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। दरअसल, खनन के दौरान पहाड़ दरकने से आधा दर्जन वाहन समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग मलवे में दब गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन—फानन में राहत और बचाव कार्य को शुरू किया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

इस हादसे में अभी तक चार लोगों की जान जाने की बात कही जा रही है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों के जाने पर पाबंदी लगा दी है। इस हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने दुख जताया है। बता दें कि, नए साल के पहले दिन यानी आज सवा आठ बजे खान कार्य के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक दरक गया।

इस वजह से वहां खड़ी आधा दर्जन के करीब पोपलैंड मशीनें व डंफर आदि मलबे में दब गए। इसके साथ ही वहां आसपास में लोग भी मलवे की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस प्रशासन बचाव में जुट गया है।

हालांकि दबे हुए व्यक्तियों की संख्या को लेकर कुछ भी स्पष्ट आंकड़ा अभी सामने नहीं आ पाया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इनकी संख्या 12 से अधिक हो सकती है। पुलिस प्रशासन ने पहाड़ दरकने वाले स्थान पर मीडियाकर्मियों और आम लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी है। घटनास्थल से दूर ही आम लोगों को रोका गया है।

पढ़ें :- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...