1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. यूपी गैंगस्टर के साथ भोजपुरी एक्टर गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी 2 साल से तलाश

यूपी गैंगस्टर के साथ भोजपुरी एक्टर गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी 2 साल से तलाश

जामिया नगर इलाके से पुलिस ने एक बार फिर भोजपुरी अभिनेता को यूपी के गैंगस्टर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. शाहिद उर्फ शाहिद स्टार उर्फ राज सिंघानिया उर्फ लल्लन (25) और गांव सठला, मेरठ निवासी फहीम बदमाश उर्फ फहीम लंगड़ा (27) के रूप में हुई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: जामिया नगर इलाके से पुलिस ने एक बार फिर भोजपुरी अभिनेता को यूपी के गैंगस्टर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. शाहिद उर्फ शाहिद स्टार उर्फ राज सिंघानिया उर्फ लल्लन (25) और गांव सठला, मेरठ निवासी फहीम बदमाश उर्फ फहीम लंगड़ा (27) के रूप में हुई है।

पढ़ें :- Aarushi and Vaibhav wedding: आरुषि शर्मा ने वैभव विशांत से गुपचुप रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

नकली नोटों का धंधा करने के आरोप में शाहिद इसी माह 14 अप्रैल को जेल से छुटकर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने बटला हाउस इलाके में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। फहीम यूपी का नामी बदमाश है। हत्या के प्रयास के मामले में यूपी पुलिस को फहीम की पिछले दो सालों से तलाश थी।

उसके खिलाफ पांच और शाहिद के खिलाफ नौ अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को मामले में कुछ अन्य आरोपियों की तलाश है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 18 अप्रैल को जामिया नगर के बटला हाउस इलाके में पहलवान चौक से केपास झगड़े और गोली चलने की सूचना मिली।

ऐसे हुई गिरफ्तारी 

पुलिस वहां पहुंची तो कोई घायल या शिकायतकर्ता नहीं मिला। पुलिस ने घटना स्थल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला कि सफेद रंग की एक बुलेट बाइक पर तीन युवक बैठे थे। उनके पीछे पांच-छह लड़के भाग रहे थे। दोनों ही पार्टियां हवाई फायरिंग करती हुई जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

इस बीच घटना से संबंधित एक वीडियो जामिया में वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक कुछ लड़कों को धमकी देता हुआ गोली मारने की बात कर रहा है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपी यूपी का गैंगस्टर फहीम लंगड़ा है। आरोपी मेरठ के सठला गांव का रहने वाला है। जानकारी जुटाने के बाद एक टीम को सठला भेजा गया।

पढ़ें :- Alaya Furniturewala Hot Pic: फ्लोरल कार्गो स्कर्ट में अलाया फर्नीचरवाला ने गिराई बिजली, वायरल हुई तस्वीरें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...