1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Big Accident in Assam : ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव टकराईं, करीब 100 लोग सवार थे, बताए जा रहे हैं कई लापता

Big Accident in Assam : ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव टकराईं, करीब 100 लोग सवार थे, बताए जा रहे हैं कई लापता

असम की ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को भीषण नाव दुर्घटना होने की खबर है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नावों में करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कई लोगों को लापता बताए जा रहे हैं। घटना जोरहट जिले के नीमतीघाट की बताई जा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। असम की ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को भीषण नाव दुर्घटना होने की खबर है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नावों में करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कई लोगों को लापता बताए जा रहे हैं। घटना जोरहट जिले के नीमतीघाट की बताई जा रही है। एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी। इस हादसे की पुष्टि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने की है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री सरमा ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ (NDRF)और एसडीआरएफ (SDRF)की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को जल्द से जल्द माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है। सरमा ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्हा को भी लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुरुवार को माजुली का दौरा करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...