1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Big Accident in Uttarakhand : बागेश्वर में पांच पर्यटकों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

Big Accident in Uttarakhand : बागेश्वर में पांच पर्यटकों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड (Uttarakhand)  में बागेश्वर (Bageshwar) से मुनस्यारी (Munsiyari) जा रहा पर्यटकों का एक वाहन बुधवार को भीषण हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। राहत और बचाव (Relief and Rescue Work ) की टीम मौके पर मौजूद है, जो राहत एवं बचाव (Relief and Rescue Work )  कार्य में जुटी हुई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बागेश्वर। उत्तराखंड (Uttarakhand)  में बागेश्वर (Bageshwar) से मुनस्यारी (Munsiyari) जा रहा पर्यटकों का एक वाहन बुधवार को भीषण हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। राहत और बचाव (Relief and Rescue Work ) की टीम मौके पर मौजूद है, जो राहत एवं बचाव (Relief and Rescue Work )  कार्य में जुटी हुई है।

पढ़ें :- Two Groups Clashed in Tihar Jail : संजय सिंह बोले- वहां हो चुकी हैं कई हत्याएं, अरविंद केजरीवाल के जीवन से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी

मिली जानकारी के मुताबिक कपकोट के फरसाली (Kapkot’s fursali) में बुधवार को दो वाहनों (वाहन संख्या यूके 04 पीए 1755 व वाहन संख्या यूके 04 पीए 1376) की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। उक्त पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी (Bageshwar to Munsiyari) जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है।

 दो वाहनों  की टक्कर के बाद एक वाहन खाई में गिरा

घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दो वाहनों  की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

दोनो वाहनों में कुल 12 लोग सवार थे ,सात लोग घायल

पढ़ें :- Lok Sabha Elections Nomination : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन

वाहन में 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पांच की मौत हुई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटना स्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना। उपजिलाधिकारी कपकोट पारीतोश वर्मा (Deputy Collector Kapkot Paritosh Verma)और तहसीलदार पूजा शर्मा (Tehsildar Pooja Sharma) ने घटना स्थल का दौरा किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...