आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को उत्तराखंड (Uttarakhand) में बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुख्यमंत्री चेहरा रहे रिटायर कर्नल अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
देहरादून। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को उत्तराखंड (Uttarakhand) में बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुख्यमंत्री चेहरा रहे रिटायर कर्नल अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से क्यों इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी है।
त्यागपत्र
पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ । pic.twitter.com/5IMeVRu4sb
— Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (R.) (@ColAjayKothiyal) May 18, 2022
बता दें कि, आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal) को भोले का फौजी बताते थे। पार्टी को अजय कोठियाल से बहुत उम्मीदें थीं। हालांकि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।